Introduction to PHP Tags
जब किसी PHP file को parse किया जाता है तो parser (ये interpreter का part होता है और PHP code को अलग अलग हिस्सों में तोड़ता है ताकि पता लग सके की कौनसा हिस्सा tag है और कौनसा actual data है।) opening और closing tags को search करता है। Parser वही कोड parse करता है जो opening और closing tags के बीच में हो बाकि सारा कोड parser ignore कर देता है।
ऐसा हो सकता है की आपको अपने document में कई अलग अलग जगह पर PHP code यूज़ करना पड़े। यदि आप ऐसा बिना PHP tags को define किये करते है तो parser उस PHP code को execute नहीं करेगा।
इसलिए आप जँहा भी PHP code लिखेंगे वह opening और closing tags के बीच में ही होगा।
Types of PHP Tags
PHP 4 तरह के tags provide करती है। हालाँकि PHP के latest version में इनमें से कुछ tags को disallow कर दिया गया है। निचे इन tags के बारे में बताया जा रहा है।
PHP Common Tags
<?php
// your PHP code here ?> |
ये सबसे commonly यूज़ किये जाने वाले tags है। ज्यादातर standard applications में आप देखेंगे की इन्ही tags का इस्तेमाल किया जाता है। Best Hindi Tutorials के readers को सलाह दी जाती है की वे इन्हीं tags का इस्तेमाल अधिक करें।
PHP Script Tags
<script language =”PHP”>
// your PHP code here </script> |
जैसे आप java script का code head section में script tag के द्वारा लिखते है वैसे ही आप PHP का code भी script tag में लिख सकते है। इस type के PHP tags को PHP version 7.0.0 से disallow कर दिया गया है।
PHP ASP Style Tags
<%
// your PHP code here %> |
अगर आप ASP के साथ familiar है तो आप ये ASP style tags यूज़ कर सकते है। इस type के PHP tags को PHP version 7.0.0 से disallow कर दिया गया है।
PHP Short Form Tags
<?
// your PHP code here ?> |
यदि आप PHP tags की कोई short form ढूंढ रहे है तो आप ये tags यूज़ कर सकते है।
Commenting PHP Code
किसी भी दूसरी language की तरह आप PHP code को भी comment कर सकते है। Comments parser द्वारा parse नहीं किये जाते है। Comments किसी code को explain करने के लिए लिखे जाती है। Comments लिखने से कोई भी दूसरा programmer आसनी से उस code को समझ सकता है।
Comments लिखना बहुत अच्छी practice मानी जाती है। इससे सालों बाद भी यदि कोई programmer आपके code को देखता है तो वह आसनी से उसे समझ सकता है।
PHP code को अलग अलग तरह से comment किया जा सकता है। इसके बारे में निचे बताया जा रहा है।
Single Line Comment
Single line comment syntax का प्रयोग तब किया जाता है जब comment किया जाने वाला text एक line से भी कम हो। Single line comment का उदाहरण निचे दिया जा रहा है।
// your comment here |
इसके अलावा आप single line comment निचे दिए जा रहे तरीके से भी define कर सकते है।
# your comment here |
इन दोनों तरीकों में फर्क सिर्फ इतना है की एक तरीके में comment // से start होता है और दूसरे तरीके में # से start होता है।
Multi Line Comment
Multiline comment syntax का प्रयोग तब किया जाता है जब comment के रूप में लिखा जाने वाला text एक line से अधिक होता है। Multiline comment का उदाहरण निचे दिया जा रहा है।
/* This is your multi line comment here */ |